मुख्यपृष्ठनए समाचार८४५ दिन में सिर्फ एक किमी खुदाई!

८४५ दिन में सिर्फ एक किमी खुदाई!

– ८,०५६ करोड़ रुपए की ऑरेंज गेट टनल की रफ्तार पर सवाल

संदीप पांडेय / मुंबई

मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के नाम पर शुरू की गई ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव भूमिगत सड़क परियोजना की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण शुरू करने का नोटिस जारी हुए ८४५ दिन यानी २७ महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक टनल में खुदाई का आंकड़ा महज एक किलोमीटर तक पहुंचा है। इस दौरान ५२६ लाइनिंग िंरग लगाई गई हैं। ८,०५६ करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना में इतने लंबे समय बाद हुई इस प्रगति को बड़ी उपलब्धि बताना मुश्किल है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या दिसंबर २०२८ की समयसीमा तक पूरी परियोजना तैयार हो पाएगी?
२७ महीने में एक किमी खुदाई
एमएमआरडीए की इस परियोजना के लिए २० जून २०२४ को नोटिस टू प्रोसीड जारी किया गया था। ताजा निर्माण अपडेट के मुताबिक, एक टनल में खुदाई एक किलोमीटर पार कर चुकी है और ५२६ लाइनिंग िंरग लगाई गई हैं।
काम की रफ्तार पर नजर
परियोजना के तहत ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से भूमिगत मार्ग के जरिए जोड़ा जाना है। इससे पूर्वी और दक्षिण मुंबई के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने तथा यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है, लेकिन इस लाभ के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दिसंबर २०२८ इसकी आधिकारिक समय सीमा है, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जून २०२८ तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखने के निर्देश दिए थे। दो टनलों की खुदाई, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य निर्माण कार्यों को देखते हुए अब एमएमआरडीए की असली परीक्षा निर्माण की गति बढ़ाने में है। मुंबईकरों को घोषणाओं और समयसीमा के बजाय जमीन पर तेजी से आगे बढ़ता काम चाहिए। प्राधिकरण को स्पष्ट करना होगा कि अब तक की प्रगति के बाद शेष काम तय समय में पूरा करने की क्या योजना है।

अन्य समाचार