मुख्यपृष्ठग्लैमर`१०० बार क्या, हजार बार करूंगी शादी!'

`१०० बार क्या, हजार बार करूंगी शादी!’

कभी विजय देवरकोंडा को ‘रेड फ्लैग’ बताया गया, तो कभी रश्मिका मंदाना को उनसे बेहतर पार्टनर तलाशने की सलाह मिलने लगी। कुछ लोगों ने तो दोनों के तलाक की भविष्यवाणी भी कर डाली। सोशल मीडिया के इन ज्ञानियों को अब रश्मिका ने आठ पन्नों के नोट से करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने साफ कर दिया कि उनकी प्रेम कहानी कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं, जिस पर हर कोई अपनी अदालत लगा ले। रश्मिका ने कहा कि विजय को १०० बार शादी के लिए मनाने या एक साल इंतजार करने की बात असल मुद्दा नहीं थी। विजय चाहते थे कि दोनों एक-दूसरे को समझें और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच अपने फैसले को लेकर आश्वस्त हों। आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे को चुना। रश्मिका ने अपने रिश्ते का दिलचस्प गणित भी समझाया, ‘मैं दिल वाली हूं और वो दिमाग वाला।’ यानी जहां मैडम का दिल शादी के लिए मचल रहा था, वहीं विजय साहब हिसाब-किताब में जुटे थे। ट्रोलर्स को सबसे तगड़ा जवाब देते हुए एक्ट्रेस बोलीं, ‘मैं अपने बंदे के प्यार में पागल हूं, ये कब से बुरी बात हो गई?’ उन्होंने कहा कि जीवनसाथी से बेइंतहा प्यार करना कोई गुनाह नहीं। अब सवाल यह है कि प्यार करने वाले खुश हैं, तो सोशल मीडिया के स्वयंभू रिश्ते विशेषज्ञों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

अन्य समाचार