मुख्यपृष्ठग्लैमरप्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर मैरी कॉम का `मुक्का'

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर मैरी कॉम का `मुक्का’

बॉलीवुड की चमक-दमक में मेरी कॉम की असली कहानी कहीं गुम हो गई। बिग बॉस २० से बाहर आर्इं विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर ऐसा सवाल दागा है कि फिल्मी गलियारों में चर्चा छिड़ गई। मैरी का दावा है कि २०१४ में आई उनकी बायोपिक में उनके संघर्ष और मेहनत का महज १० फीसदी हिस्सा ही दिखाया गया। यानी असली कहानी तो पर्दे के पीछे ही रह गई। मैरी ने साफ कहा कि अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की जरूरत नहीं है। अगर उनकी जिंदगी का असली संघर्ष जानना है, तो उनकी किताब ‘अनब्रेकेबल’ पढ़िए। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा भी पहले कह चुकी हैं कि मैरी कॉम का किरदार निभाने के लिए पूर्वोत्तर भारत की किसी अभिनेत्री को मौका मिलना चाहिए था। अब सवाल है कि जिस कहानी ने प्रियंका को प्रेरित किया, उसी कहानी को लेकर मैरी कॉम को शिकायत क्यों है? फिलहाल, बॉक्सिंग रिंग के बाहर उनकी यह टिप्पणी फिल्मी दुनिया में नई बहस छेड़ गई है।

अन्य समाचार