रवींद्र मिश्रा / मुंबई
क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी, कप्तान, कोच, मैनेजर तथा प्रमुख चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके अजीत वाडेकर के नाम पर बनाए गए चौक का उद्घाटन (शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता एडवोकेट अनिल परब के हाथों किया गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विधायक हारुन खान की निधि से एस.वी. रोड वेहरामबाग सिग्नल नूर मेडिकल के सामने तैयार किए गए अजीत वाडेकर चौक के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन ३१ अक्टूबर की शाम को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर शिवसेना विधायक हारून खान, शिवसेना उपनेता अमोल भैय्या कीर्तिकर, नगरसेविका सबा हारुन खान, नगरसेवक जीशान मुल्तानी, पूर्व नगरसेवक चंगेज मुल्तानी, विधानसभा समन्वयक बाला आंबेकर, उप विभागप्रमुख राजेश शेट्टये, शाखाप्रमुख सुबोध चिटनिस, शाखाप्रमुख सिद्धेश चाचे, शाखाप्रमुख सतीश परब, शाखाप्रमुख दयानंद सावंत सहित शिवसेना के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
