बॉलीवुड की चकाचौंध और फिल्मों की भागदौड़ को फिलहाल कियारा आडवाणी टाटा-बाय-बाय कहने की तैयारी में हैं। वजह न तो कोई फिल्म फ्लॉप होना है और न ही करियर से मोहभंग, बल्कि घर में आने वाला नन्हा मेहमान है! दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा अब अपना पूरा ध्यान परिवार और आने वाले बच्चे पर लगाना चाहती हैं। यही वजह है कि वे लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सिर्फ कियारा ही नहीं, उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काम से छुट्टी लेने के मूड में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ भी २०२७ में अपने वर्क कमिटमेंट्स कम रखेंगे, ताकि पत्नी के साथ इस खास दौर का पूरा आनंद ले सकें। यानी बॉलीवुड की शूटिंग और सितारों की चमक-दमक से दूर यह जोड़ी अब परिवार के साथ वक्त बिताने की तैयारी में है।
