मुख्यपृष्ठग्लैमर‘साउथ में हीरोइनों के साथ भेदभाव’... सोनारिका ने खोली पोल!

‘साउथ में हीरोइनों के साथ भेदभाव’… सोनारिका ने खोली पोल!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो का जलवा है या फिर हीरोइनों के साथ सौतेला व्यवहार? ‘देवों के देव…महादेव’ में माता पार्वती बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया ने साउथ सिनेमा के चमकते पर्दे के पीछे का काला सच सामने रखा है। अभिनेत्री ने तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फीस को लेकर होने वाले भेदभाव पर सवाल उठाए हैं। पॉडकास्ट में सोनारिका ने बताया कि वहां नए-नवेले पुरुष कलाकारों को भी मोटी रकम मिल जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें हीरो मानते हैं। दूसरी तरफ, हिंदी टेलीविजन में सालों तक काम करने और अनुभव हासिल करने वाली अभिनेत्रियों को भी उतनी फीस नसीब नहीं होती।

अन्य समाचार