मुख्यपृष्ठखेल‘किंग कोहली से डरते थे कोच’... रायन ने खुलासा

‘किंग कोहली से डरते थे कोच’… रायन ने खुलासा

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली के सामने अच्छे-अच्छे कोचों की भी बोलती बंद हो जाती है! टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच रायन टेन डेस्काथे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक दिलचस्प किस्सा सुनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि उस दौरे पर विराट ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर ड्राइव मारने के चक्कर में बार-बार अपना विकेट गवां रहे थे। उनकी इस कमजोरी पर बात करना जरूरी था, लेकिन कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को तकनीकी सलाह देना आसान नहीं था। रायन के मुताबिक, ऐसे खिलाड़ी के पास जाकर उनकी गलती बताना कोच के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, विराट खुद चाहते थे कि कोई उनकी खामी बताए। यानी किंग कोहली को भी पता था कि बल्ले की बादशाहत कायम रखने के लिए अपनी कमजोरी पर काम करना जरूरी है!

अन्य समाचार