मुख्यपृष्ठनए समाचारत्र्यंबकेश्वर और सप्तशृंगी मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी!

त्र्यंबकेश्वर और सप्तशृंगी मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी!

ई-मेल से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
दिवाली के बीच प्रमुख देवस्थानों को निशाना बनाने की धमकी
सुनील ओसवाल / मुंबई
दिवाली के त्योहार के बीच महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। नासिक जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और सप्तशृंगी देवी मंदिर को धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ई-मेल में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की गंभीर धमकी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों देवस्थानों सहित अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
त्र्यंबकेश्वर और सप्तशृंगी महाराष्ट्र के प्रमुख आस्था केंद्र हैं। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दिवाली की छुट्टियों के चलते इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में और भी इजाफा हुआ है। ऐसे संवेदनशील समय में मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

 

अन्य समाचार