मुख्यपृष्ठस्तंभपूर्वांचल पॉलिटिक्स : राजनीतिक अपवाद... रामलला के दर पर समाजवाद

पूर्वांचल पॉलिटिक्स : राजनीतिक अपवाद… रामलला के दर पर समाजवाद

 हिमांशु राज

अयोध्या यूपी की राजनीति का आईना है। अखिलेश यादव १२ दिसंबर को परिवार सहित रामलला के दर्शन करेंगे। यह २०२७ से पहले सपा की नई आत्मकथा का पहला पन्ना होगा। सपा अपनी पहचान, मतदाता समीकरण और हिंदू आस्था के प्रति रुख तय कर रही है। पार्टी ने अयोध्या को सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाने का वादा किया है।
भाजपा ने यात्रा को चुनावी अवसरवाद बता दिया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश से ६ दिसंबर को अयोध्या जाकर १९९० के कारसेवक गोलीकांड के लिए माफी मांगने को कहा। सपा को बाबरी आंदोलन और कारसेवकों की स्मृति से जोड़कर घेरना, यही रणनीति है।
अखिलेश ने राम मंदिर में कथित चंदा-चढ़ावा हेराफेरी, घटते श्रद्धालुओं और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आस्था को पारदर्शिता, सुविधा और आजीविका से जोड़ो, यही रणनीति है। सपा के लिए यह बड़ा दांव है। भाजपा कहती रही है कि सपा हिंदू आस्था से अलग है। रामलला के दर्शन से अखिलेश उस कथा को चुनौती दे रहे हैं। उनका संदेश है कि सामाजिक न्याय और हिंदू आस्था विरोधी नहीं हैं। यह कदम ब्राह्मण, शहरी हिंदू और गैर-यादव पिछड़े मतदाताओं से संवाद का दरवाजा खोल सकता है, जो सपा को पीडीए की पार्टी मानते रहे हैं।
जोखिम है। पुराने कार्यकर्ता, मुस्लिम मतदाता और कुछ दलित समूह इसे मूल विचारधारा से समझौता मान सकते हैं। अल्पसंख्यकों के मन में सवाल है कि क्या हिंदू मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके मुद्दे पीछे धकेले जा रहे हैं। अखिलेश को पीडीए में संतुलन बनाना होगा।
भाजपा यात्रा को देर से आया पैâसला बताकर अखिलेश की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। सवाल है कि क्या यह आस्था है या चुनाव के करीब अवसरवादी कोशिश है। अगर यह प्रतीकात्मक कदम रहा, तो मतदाता इसे सुविधावाद मानेंगे।
२०२७ का पैâसला इस पर निर्भर करेगा कि सपा इसे एक दिन की तस्वीर बनाती है या लंबी रणनीति में बदलती है। अखिलेश को ब्राह्मण, शहरी और गैर-यादव पिछड़े मतदाताओं के लिए ठोस एजेंडा देना होगा। साथ पीडीए समर्थकों को विश्वास दिलाना होगा कि उनके अधिकार, सुरक्षा और प्रतिनिधित्व कमजोर नहीं होंगे। अयोध्या यात्रा संकेत है, पर मुकाबला तय होगा जब यह प्रतीक विकास और समरसता की राजनीति में बदल पाएगा।

अन्य समाचार