-‘अब किसी की पत्नी बनकर नहीं रहना’
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की निजी जिंदगी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। वीर साहू के साथ छह साल पुराना रिश्ता अब टूटने के कगार पर है। सपना ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। एनएमएफ न्यूज को दिए इंटरव्यू में सपना ने साफ कहा कि जब रिश्ता अच्छा था तो दोनों साथ थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों की परवरिश को लेकर सवाल उठाने वालों को भी करारा जवाब दिया। सपना ने माना कि बिग बॉस से निकलने के बाद शादी और पारिवारिक रिश्तों में उलझकर वह अपने करियर और खुद की ग्रूमिंग पर ध्यान नहीं दे पार्इं। अब दूसरी शादी के सवाल पर भी उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। सपना का कहना है कि उन्हें चलते-फिरते प्यार नहीं होता। फिलहाल दोबारा शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
