मुख्यपृष्ठग्लैमरआम्रपाली का फूटा गुस्सा : ‘डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न...

आम्रपाली का फूटा गुस्सा : ‘डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न दें’

‘बिग बॉस सीजन २०’ में फिनाले की आहट के साथ घर का पारा भी चढ़ने लगा है। ताजा वीकेंड का वार प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से पूछा कि किसकी संगत किसे ले डूबेगी। बस फिर क्या था, कनिका मान ने आम्रपाली को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी संगत स्काउट और यंग डीएसए को भारी पड़ेगी। कनिका के दोस्त गुल्लू भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आम्रपाली पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुंह का मीठा और पेट का काला।’ यह सुनते ही आम्रपाली का पारा चढ़ गया। उन्होंने पलटवार करते हुए कनिका और गुल्लू पर ही दोहरे रवैये का आरोप जड़ दिया। आम्रपाली ने साफ कह दिया, ‘नैरेटिव सेट करना बंद करो, डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न दें।’ सलमान के सामने हुई इस भिड़ंत ने शो का ड्रामा और बढ़ा दिया है। अब सबकी नजर सलमान के रिएक्शन पर है।

अन्य समाचार