मुख्यपृष्ठग्लैमर`मुझे कुछ नहीं आता, काम दे दो!'...रिजेक्शन के बाद शरवरी ने मांगा...

`मुझे कुछ नहीं आता, काम दे दो!’…रिजेक्शन के बाद शरवरी ने मांगा मौका

बॉलीवुड में किस्मत कब और कैसे पलट जाए, इसका दिलचस्प उदाहरण हैं अभिनेत्री शरवरी वाघ। आज पर्दे पर अपनी अदाओं और अभिनय से जलवा बिखेरने वाली शरवरी कभी एक फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थीं। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय ऐसा दांव चला कि फिल्मी दुनिया में उनकी नई पारी शुरू हो गई। माधुरी दीक्षित के मराठी शो ‘कौन होणार करोडपति’ में शरवरी ने यह मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि महज १७ साल की उम्र में वह ‘प्यार का पंचनामा २’ के लिए ऑडिशन देने पहुंची थीं, लेकिन हीरोइन बनने का सपना पूरा नहीं हुआ। फिर उन्होंने निर्देशक लव रंजन से पूछा कि क्या वह उनकी असिस्टेंट बन सकती हैं? निर्देशक ने पूछा, ‘काम आता है?’ शरवरी ने तपाक से कहा, ‘नहीं, मुझे कुछ भी नहीं आता।’ उनका यह बेबाक अंदाज काम कर गया और उन्हें सीखने का मौका मिल गया। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा २’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया।

अन्य समाचार