मुख्यपृष्ठनए समाचारविदेशी वाणिज्य प्रतिनिधियों की अंधेरी में बैठक

विदेशी वाणिज्य प्रतिनिधियों की अंधेरी में बैठक

 रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने, विदेशी रिश्ते मजबूत करने, अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अंधेरी-पश्चिम में भारत, अमरीका तथा अफ्रीका के वाणिज्य प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हुई । आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में दुबई, अमरीका अफ्रीका, तथा घाना देशों के वाणिज्य प्रतिनिधि शामिल हुए । इस सम्मेलन में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रीयल एस्टेट, एरोस्पेस, इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट, ट्रांसपोर्ट, तथा हेल्थकेयर आदि विषयों पर चर्चा हुई। विदेशों के वाणिज्य प्रतिनिधियों ने भारत के विविध क्षेत्रों में निवेश करने की अपनी मंशा जाहिर की। इस अवसर पर शिवसेना विधायक हारून खान, अमरीकी नागरिक केविन कोल, शिवसेना मुंबई के शाखा प्रमुख सुबोध सुरेश चिटनिस, आल इस्टेट के डायरेक्टर अजोतकांत रुईया तथा 86 वर्षीय महिला उद्यमी सरला सुरेश चिटनिस सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ तीनों देशों के राष्ट्रगान के साथ शुरू किया गया।

अन्य समाचार