-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राजेश सरकार / प्रयागराज
महान समाज सुधारक, शिक्षा के अग्रदूत और वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर बाबूगंज में कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुटकर महापुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वह सदैव स्मरणीय रहेंगे। अहमद ने जोर देते हुए कहा कि महात्मा फुले का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार है। आज समय की मांग है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, आपसी भाईचारा और न्याय स्थापित किया जाए। पुण्यतिथि मैं श्रद्धांजलि देने वालों में विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का संघर्ष और उनकी क्रांतिकारी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी, वाररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ओमप्रकाश पासी, डॉ. अमर सिंह पटेल, मो. यूसुफ, हरिभान सिंह सिंगरौर, शिवप्रसाद मौर्या, रमेश मौर्या, मो. शमीम, मो. फारुक, रितिक पाल, सुषमा पाल, संगीता पटेल, सिमरन सिंह, लक्ष्मी सिंह, श्यामजी धुरिया, अंसार अली सोनू, अखिलेश प्रताप सिंह, रामनरेश गौतम, विश्वनाथ गौतम और अरविंद यादव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
