मुख्यपृष्ठसंपादकीयसंपादकीय : विशेष सत्र की नई चाल

संपादकीय : विशेष सत्र की नई चाल

संसद के शीतकालीन सत्र को टालकर सरकार ने विशेष सत्र बुलाने का पैâसला किया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू सोशल मीडिया के जरिए विशेष सत्र का एलान करें यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उससे पहले नेता प्रतिपक्ष, संसद के अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा करने का शिष्टाचार सरकार ने नहीं दिखाया। रिजिजू सोशल मीडिया पर सूचना देते हैं, `सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से ३० नवंबर को, तो राज्यसभा चेयरमैन से २ दिसंबर को सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।’ यह सरकार पैâसला लेती है, चाल चलती है और फिर लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा सभापति को बताती है। `अनुरोध’ जैसे शब्द उनके शब्दकोश में नहीं हैं। यह विशेष सत्र है और चुनाव क्षेत्र पुनर्गठन यानी डिलिमिटेशन बिल पास कराने के लिए यह दूसरी चाल चली गई है। २०२६ के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए हुए सौ दिन पूरे हो गए, पर संसद का सत्रावसान न करके उसे अल्प सूचना पर कभी भी बुला लेने का अधिकार सरकार ने अपने पास रखा था। इसलिए यह तभी तय हो गया था कि डिलिमिटेशन बिल हार गया और उसका बदला लेने के लिए सरकार संख्याबल पूरा करके विशेष सत्र अपनी मर्जी के वक्त बुलाएगी, बिल पास कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। यह आंकड़ा सरकार जुटा नहीं पाई। इसलिए १७ अप्रैल २०२६ को यह बिल लोकसभा में गिर गया। अब सरकार यह बिल दोबारा लेकर आ रही है तो `ऊपर का’ आंकड़ा उसने किस तरीके से इकट्ठा किया? तमिलनाडु की द्रमुक और महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) ये पार्टियां बिल के
हक में वोट
करेंगी, ऐसा कहा जाता है। ऐसा हुआ तो इन दोनों पार्टियों ने अब तक संभाली विचारधारा से छल होगा। द्रमुक और कांग्रेस पार्टी में फिलहाल खटास है। द्रमुक ने कांग्रेस से नाता तोड़कर इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया है। फिर भी उनके नेता बार-बार `भाजपा को मदद न करने’ की भूमिका रखते हैं। भाजपा जैसी धर्मांध ताकत के साथ हाथ मिलाना यानी द्रमुक का जनाधार खोने जैसा है। द्रमुक के २८ सांसद हैं और यह आंकड़ा बड़ा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के आठ आंकड़े का आज के हालात में महत्व है। बिल को समर्थन नहीं दिया तो पार्टी तोड़ दी जाएगी, ऐसा डर कई लोगों को दिखाया जा रहा है और इसलिए कई लोगों के पांव लड़खड़ाने लगे हैं। ये लड़खड़ाते पांव यानी भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की प्रक्रिया है। लोकसभा में ८५० सांसदों की संख्या करनी है और उसके लिए चुनाव क्षेत्रों का पुनर्गठन यानी मर्जी के हिसाब से तोड़फोड़ करनी है ऐसा यह सारा खेल है। मोदी-शाह को देश की चिंता नहीं, बल्कि २०२९ की जीत-हार की चिंता लगी हुई है। देश के सामने आर्थिक, सामाजिक, आंतरिक सुरक्षा, सीमा पर तनाव जैसे कई सवाल तांडव कर रहे हैं। महंगाई ने कहर ढाया है। महाराष्ट्र जैसा राज्य सूखे में झुलस रहा है। उस पर एक विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कराई जाए ऐसा प्रधानमंत्री मोदी और शाह को नहीं लगा, पर ८५० सांसदों के बिल के लिए उनकी जान हलक में अटकी है और बिल की मंजूरी के लिए उन्होंने जाल बिछाकर सांसद जुटाए हैं। यह `दिमाग’ राष्ट्रकल्याण के लिए लगाया होता तो देश का माहौल साफ हो जाता। चुनाव क्षेत्र
पुनर्गठन बिल
पास कराना सरकार ने अपनी प्राथमिकता मानी। राज्यों की आबादी के हिसाब से उनकी सीटों का अनुपात बढ़ेगा। इसलिए उत्तर में आबादी का विस्फोट होने से बेतहाशा सीटें बढ़ेंगी और दक्षिणी राज्यों ने आबादी पर काबू रखा होने से उनकी सीटें नहीं बढ़ेंगी। दक्षिणी राज्यों का बिल को विरोध है। उसमें केरल और तमिलनाडु की पार्टियां शामिल हैं। आंध्रा के चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देसम मोदी-शाह की सरकार में शामिल है, पर वाईएसआर कांग्रेस के जगन ने बिल के खिलाफ आज तो सुर छेड़ा है, लेकिन वह असल संसद के वोटिंग तक टिकेगा क्या? जगन पर ईडी, सीबीआई के मामले चल रहे हैं और गिरफ्तारी की लटकती तलवार रखकर उनकी पार्टी के चार-पांच वोट मोड़ लिए जाएंगे। चंद्रशेखर आजाद, एमआईएम की तीसरा मोर्चा हमेशा ही भाजपा की `मन की बात’ मानकर काम करता रहता है। उनके खाने और दिखाने के दांत अलग हैं। इस बिल को समर्थन देने की सूझ जिन्हें आएगी उन्होंने देशहित के बारे में सोचा नहीं होगा। डिलिमिटेशन बिल यह देश पर उत्तर का यानी `काऊ बेल्ट’ का वर्चस्व थोपकर उसे हमेशा कायम रखने वाला है। यानी दिल्ली पर कब्जा उत्तर का ही रहेगा। कभी अयोध्या का, कभी मथुरा का, कभी किसी मस्जिद की राजनीति करके दंगे करवाए जाएंगे और उस पर चुनाव लड़कर सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी बनाई जाएगी। डिलिमिटेशन बिल का वही मुख्य मकसद है। इस बिल की वजह से महाराष्ट्र और दक्षिण का प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेगा। मोदी और शाह ने यह बिल पास करवा लिया तो इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा कि `लोकतंत्र की पीठ में खंजर घोंपकर सत्ता की लगाम हाथ में रखी गई’। यह सच मानने की हिम्मत आज किसमें है? देश के सामने संकटों की चुनौती बढ़ रही है।

अन्य समाचार