मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा को झटका...पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में...

योगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा को झटका…पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल!

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में २०२७ के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ शिक्षाविद मुकेश शर्मा भी सपा में शामिल हुए हैं। इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। सपा में शामिल होने वालों की राजनीतिक पृष्ठभूमि और स्थानीय प्रभाव को देखते हुए इस घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। गोरखपुर भाजपा के लिए केवल एक संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक कर्मभूमि भी है। ऐसे में यहां भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि का विपक्षी खेमे में जाना राजनीतिक संदेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव की पार्टी लगातार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। सपा की रणनीति है कि चुनाव से पहले भाजपा के मजबूत माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अपना संगठन विस्तार किया जाए।

अन्य समाचार