मुख्यपृष्ठखेलराष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीत चव्हाण का शानदार प्रदर्शन...ऑल-अराउंड में बने देश...

राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीत चव्हाण का शानदार प्रदर्शन…ऑल-अराउंड में बने देश में प्रथम

 -दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मुंबई का गौरव

सामना संवाददाता / मुंबई 

पहली यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विलेपार्ले स्थित प्रबोधनकार ठाकरे क्रीड़ा संकुल (PTKS) के खिलाड़ी जीत चव्हाण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल-अराउंड स्पर्धा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया। मालाड पश्चिम स्थित INS हमला में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए।
MAG Grade 9 – In Age Category वर्ग में हिस्सा लेने वाले जीत चव्हाण ने ऑल-अराउंड और फ्लोर एक्सरसाइज, दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पॉमेल हॉर्स स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक और वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
जीत की इस शानदार उपलब्धि से प्रबोधनकार ठाकरे क्रीड़ा संकुल सहित मुंबई का गौरव बढ़ा है। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए जीत ने PTKS टीम, प्रबंधन और विशेष रूप से संकुल के अध्यक्ष अरविंद प्रभू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और सहयोग की बदौलत यह उपलब्धि हासिल करना संभव हुआ।
जीत चव्हाण प्रशिक्षक शैलेंद्र लाड के मार्गदर्शन में जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और संकुल के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार