मुख्यपृष्ठनए समाचार162 साल की रेल विरासत को सहेजने की पहल...बांद्रा स्टेशन पर इतिहास...

162 साल की रेल विरासत को सहेजने की पहल…बांद्रा स्टेशन पर इतिहास का उत्सव

-‎दुर्लभ तस्वीरों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के जरिए धरोहर से जुड़ेंगे नागरिक¡
‎
‎‎जेदवी / मुंबई
‎
‎मुंबई की भागती-दौड़ती रेल जिंदगी के बीच बांद्रा स्टेशन अब अपने इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत की कहानी बयां करेगा। उपनगरीय रेल सेवा के 162 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पश्चिम रेलवे की मुंबई मंडल की ओर से 27 से 29 नवंबर तक बांद्रा स्टेशन महोत्सव 2026 आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के जरिए केवल स्टेशन की वर्षगांठ मनाना ही नहीं, बल्कि मुंबई की ऐतिहासिक रेल धरोहर से नई पीढ़ी को परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
‎शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार, बांद्रा पूर्व के विधायक वरुण सरदेसाई और मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत आरपीएफ के ध्वज मार्च से हुई। इस अवसर पर बांद्रा स्टेशन की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित ‘द स्टेशन दैट मेड हिस्ट्री’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक और संगीत प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भरे।
‎महोत्सव में दुर्लभ अभिलेखीय तस्वीरों की प्रदर्शनी के जरिए स्टेशन के ऐतिहासिक सफर को प्रदर्शित किया जा रहा है। शनिवार शाम 5 बजे अफ्रीकी ढोलवादन की विशेष प्रस्तुति होगी। कला और छायाचित्र प्रतियोगिताओं के साथ सेल्फी स्थल भी तैयार किया गया है।
‎19वीं सदी की विशिष्ट स्थापत्य शैली वाला बांद्रा स्टेशन ग्रेड-1 विरासत संरचना घोषित है। तीन दिवसीय आयोजन के जरिए पश्चिम रेलवे इस ऐतिहासिक धरोहर के प्रति नागरिकों में गौरव और जागरूकता जगाने की पहल कर रहा है।

अन्य समाचार