मुख्यपृष्ठनए समाचारदांत में लग रहा पांच रुपए का सिक्का?..नकली धातु के खेल पर...

दांत में लग रहा पांच रुपए का सिक्का?..नकली धातु के खेल पर एफडीए की नजर!

-डेंटल क्राउन बनाने में सिक्कों की पिघली धातु इस्तेमाल होने की शिकायत -मरीजों की सुरक्षा और डेंटल प्रयोगशालाओं की निगरानी पर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

दांतों पर लगाए जाने वाले धातु के कृत्रिम आवरण यानी डेंटल क्राउन की गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र में गंभीर सवाल उठे हैं। शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ डेंटल प्रयोगशालाओं में निर्धारित चिकित्सा-उपयुक्त धातुओं के बजाय पांच रुपए के सिक्कों को पिघलाकर तैयार धातु का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जांच और निगरानी कड़ी करने की तैयारी की है।
डेंटल क्राउन का उपयोग टूटे, कमजोर अथवा रूट वैâनाल उपचार के बाद दांतों को ढकने के लिए किया जाता है। इनमें इस्तेमाल होने वाली धातु की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लंबे समय तक मुंह के भीतर रहती है। चिकित्सा उपयोग के लिए प्रमाणित धातु मिश्रणों की जगह अज्ञात संरचना वाली धातु इस्तेमाल करने से गुणवत्ता और जैव-अनुकूलता संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं। हालांकि, सिक्कों की धातु से बने डेंटल क्राउन कितनी प्रयोगशालाओं में तैयार किए गए और कितने मरीजों को लगाए गए, इसकी पुष्ट संख्या सामने नहीं आई है।
एफडीए की जांच में धातु के स्रोत, प्रयोगशालाओं के रिकॉर्ड और तैयार उत्पादों की गुणवत्ता की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी।
दंत चिकित्सकों और मरीजों के लिए भी यह जानना आवश्यक है कि इस्तेमाल होने वाला क्राउन किस सामग्री से बना है और उसकी गुणवत्ता का प्रमाण क्या है। जांच पूरी होने से पहले किसी विशेष चिकित्सक या प्रयोगशाला को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। सवाल है कि चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति और गुणवत्ता की निगरानी व्यवस्था ऐसी शिकायतों को समय रहते क्यों नहीं पकड़ पा रही है?

अन्य समाचार