मुख्यपृष्ठनए समाचारगोकुल पर कब्जा, अब जनता की जेब पर डाका!

गोकुल पर कब्जा, अब जनता की जेब पर डाका!

– महायुति की सत्ता मिलते ही दूध पर महंगाई का चाबुक
– दो रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है दूध

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में सत्ता और सहकारी संस्थाओं पर कब्जा जमाने की महायुति की राजनीतिक कवायद का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कोल्हापुर की प्रतिष्ठित दूध उत्पादक संस्था गोकुल में सत्ता हासिल करने के बाद अब दूध के दाम बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। नए अध्यक्ष राजेश पाटिल ने दूध की खरीद और बिक्री दरों में वृद्धि के संकेत दिए हैं। यानी महायुति के सत्ता समीकरण मजबूत होते ही आम उपभोक्ताओं के सामने महंगे दूध का संकट खड़ा होने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोकुल के दूध खरीद और बिक्री भाव में प्रति लीटर दो रुपए तक की वृद्धि का प्रस्ताव सामने आ सकता है। शनिवार को होने वाली नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक में इस पर चर्चा होने की संभावना है। अंतिम निर्णय संचालक मंडल करेगा। गोकुल को प्रशासक के कार्यकाल के छह महीनों में लगभग २४ करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात नए अध्यक्ष ने कही है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए दूध के दाम बढ़ाने को आवश्यक बताया जा रहा है। महायुति ने गोकुल में सत्ता हासिल करने के लिए जिस तरह राजनीतिक जोड़तोड़ और सरकारी अध्यादेश के जरिए समीकरण बदलने की कोशिश की, उस पर पहले ही सवाल उठ चुके हैं।
कांग्रेस समर्थित पैनल ने १३ सीटें जीती थीं, जबकि महायुति समर्थित पैनल को १२ सीटें मिली थीं। इसके बावजूद मनोनीत संचालकों को मतदान का अधिकार देने के पैâसले ने विवाद खड़ा किया। अब सत्ता की इस लड़ाई के बीच दूध महंगा होने की आशंका ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। अमूल और मदर डेयरी भी हाल ही में कीमतें बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में सवाल है कि महायुति की सत्ता का लाभ आखिर किसे मिल रहा है।

अन्य समाचार