-आपदा संकट पर फडणवीस सरकार को किया कटघरे में खड़ा
सामना संवाददाता / नागपुर
महाराष्ट्र में महायुति सरकार किसानों की खुशहाली और ग्रामीण विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन विदर्भ में आज भी सूखे और सिंचाई के संकट का बने रहना सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्वीकार किया कि इतने वर्षों तक सरकार के काम करने के बावजूद सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने महायुति सरकार और सत्ताधारियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्षों की सरकारी योजनाओं और हजारों करोड़ खर्च के दावों के बावजूद विदर्भ का किसान आज भी पानी के लिए क्यों तरस रहा है? किसानों को भाषण और घोषणाएं नहीं, बल्कि खेतों तक पानी, फसल का उचित मूल्य और कर्ज से मुक्ति जरूरी है। इसे महायुति सरकार के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है।
नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कृषि विकास और आगामी २७ से ३० नवंबर तक होने वाले १७वें कृषि प्रदर्शनी ‘एग्रो विजन’ की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संन्यास की चर्चाओं पर भी चुटकी ली।
