सीमा श्रीवास्तव
उधर टेलर स्विफ्ट की शादी पूरी दुनिया में छा चुकी है तो इधर उसकी सबसे पक्की दोस्त न केवल गुस्सा है बल्कि जिंदगी में ऐसे दोस्त न बने ऐसी बद्दुआ दे रही है। जी हां, ब्लेक लिवली बेहद नाराज हैं। टेलर स्विफ्ट ने उसे अपनी शादी के मेहमानों की सूची में नहीं रखा था। और खबर है कि यह हॉलीवुड की सबसे अटूट जोड़ी की दोस्ती में आखिरी झटका था। ये दोनों पक्के दोस्त थे। ब्लेक ने रयान रेनॉल्ड्स के साथ अपनी तीनों बेटियों की गॉडमदर टेलर को बनाया था। यह कोई मामूली बात नहीं थी। यह तो परिवार के रिश्ते जैसा था। मगर अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। अब न कोई निमंत्रण, न बैठने की जगह, न कोई जिक्र। इंटरनेट को इससे अच्छी और क्या खबर चाहिए थी। उसे तो जैसे एक खलनायक चाहिए था, मिल गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या टेलर निर्मम है? क्या ब्लेक नाटकीय है? क्या रयान के कोर्ट के ड्रामे ने माहौल बिगाड़ दिया? हर कोई किसी न किसी का पक्ष ले रहा है। मगर ब्लेक ने बताया, उसकी शादी का निमंत्रण एक कप कॉफी की तरह है। हां, यह वह चीज है जो उसके नर्वस सिस्टम पर आ गिरा है। मगर ठीक है जो हुआ सो हुआ। बता दें कि दोनों एकसमय इतनी गहरी दोस्त हुआ करती थीं कि एकदूसरे के लिए जान तक देने को तैयार थीं। दोनों के बीच प्यार ऐसा था मानो जिंदगी भर वे साथ रहेंगी। पर अब दोस्त दोस्त न रहा।
हिलेरी का नया काम बाथ एंड बॉडी वर्क्स
डिज्नी चैनल की सीरीज ‘लिजी मैकगायर’ में मुख्य किरदार निभाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका हिलेरी डफ ने नया काम हाथ में लिया है। वो अब नहा कर लोगों को नहलाएगी। जी हां, अपने आगामी विश्व दौरे से पहले हिलेरी डफ को बाथ एंड बॉडी वर्क्स का नया ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। डफ इस ब्रांड के साथ मिलकर इसकी प्रâूट फ्यूजन लाइन को लॉन्च कर रही हैं, जो ‘फलों की खुशबू और लंबे समय तक चलने वाले हाइड्रेशन पर आधारित एक नई बॉडी केयर फ्रंचाइजी’ है, जिसमें चार रसदार और ट्रेंडी सुगंध शामिल हैं। हिलेरी कहती हैं कि मेरे लिए, यह हमेशा अपने आप में सहज महसूस करने और अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुनने के बारे में है। मैं खुद ऐसे उत्पादों की तलाश करती हूं जो मेरी दिनचर्या के अनुकूल हों और जिनसे मुझे वास्तविक लाभ मिले। बाथ एंड बॉडी वर्क्स का फ्रूट फ्यूजन इस मामले में बिल्कुल सही बैठता है। इसकी खुशबू मनमोहक है, उत्पाद वाकई असरदार हैं, और मैं इन्हें इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक रहती हूं।’ यानि वो लोगों को भी उसका उपयोग कर नहलाना चाह रही हैं। वैसे भी हिलेरी के पैंâस उनकी हर बात को मानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जब वो सोशल मीडिया पर होती हैं तो उनके हर संदेश का समर्थन करते हैं। इसीका फायदा उठाकर शायद कंपनी ने हिलेरी को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है।
