मुख्यपृष्ठखेलरजा पर टूटा दुखों का पहाड़

रजा पर टूटा दुखों का पहाड़

जिम्बाब्वे टी२० टीम के कप्तान सिकंदर रजा के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई मोहम्मद महदी का महज १३ साल की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद घटना २९ दिसंबर को हरारे में हुई, जिसके बाद अगले दिन महदी को वारेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि महदी जन्म से ही हीमोफिलिया नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। यह एक ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, जिसमें खून का थक्का नहीं जम पाता। बोर्ड के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से महदी की तबीयत लगातार खराब चल रही थी। इस कठिन समय में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सिकंदर रजा और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सिकंदर रजा ने टूटे दिल वाला इमोजी साझा कर अपने दर्द को जाहिर किया। मैदान की बात करें तो रजा को आखिरी बार आईएलटी २० २०२५ में खेलते देखा गया था, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। अब वे टी२० वर्ल्ड कप २०२६ में जिम्बाब्वे की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनकी टीम ग्रुप बी में शामिल है और टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला ९ फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

अन्य समाचार