सामना संवाददाता / नई दिल्ली
नए साल २०२६ की शुरुआत के साथ ही मोदी सरकार ने आम जनता का मूड ही खराब कर दिया है। और नए साल पर महंगाई का `नया तोहफा’ दिया। बढ़ती महंगाई ने पहले ही आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। और उसपर अब `महंगाई मैन’ मोदी ने महंगाई का हंटर चला दिया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (१९ किलो) की कीमतों में १११ रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि कल से लागू हो गई है। केंद्र सरकार के इस पैâसले पर विपक्ष ने कड़ा बोला है और कहा है कि नए साल पर एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाना सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और वैâटरिंग सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है।
हालांकि, सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया। देश के ज्यादातर शहरों में रसोई गैस का दाम ८५० रुपए लेकर ९६० रुपए के बीच है। अभी दिल्ली में घरेलू एपीजी सिलिंडर८५३ रुपए मुंबई में ८५२.५० रुपए, लखनऊ में ८९०.५० रुपए, अमदाबाद में ८६० रुपए, हैदराबाद में ९०५ रुपए, वाराणसी में ९१६.५० रुपए और पटना में ९५१ रुपये में मिल रहा है। भले ही घरेलू fिसलिंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी न की गई हो लेकिन कर्मिशयल गैस सिलिंडर के दामों में १११ रुपए की बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने निश्चित तौर पर आम जनता की जेब में अप्रत्यक्ष तौर पर डाका डाला है।
एलपीजी गैस सिलिंडर १११ रुपए की वृद्धि
१ जनवरी २०२६ यानी कल से १९ किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में १११ रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। नई दरों के मुताबिक, मुंबई महानगरों में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत १,५३१.५० से अब १,६४२.५० रुपए हो गई है।
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, `ये महंगाई मैन मोदी का हंटर’
तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में १११ रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इस पैâसले के बाद सियासत भी गरमा गई है और विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया `एक्स’ पर मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि साल के पहले ही दिन जनता पर `महंगाई मैन’ मोदी का हंटर चल गया है।
