मुख्यपृष्ठनए समाचारसमर्थक ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर 251 किलो दूध से...

समर्थक ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर 251 किलो दूध से किया दुग्धाभिषेक

अनिल मिश्र / पटना

पूरे वर्ष भर में सबसे ज्यादा आस्था, श्रद्धा और विश्वास एवं भक्ति भाव से सावन माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेल-पत्र, दूर्वा, शमी पत्र आदि चढ़ाने की परंपरा है।इस माह में सबसे ज्यादा रुद्राभिषेक अपनी औकात के अनुसार लोग करते हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे वर्ष मे जितना भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जाता होगा। उससे ज्यादा एक माह यानी सावन माह में श्रद्धालु अर्पित कर देते हैं। इसी सावन माह में बिहार प्रदेश के वैशाली जिले में एक लालू प्रसाद यादव के समर्थक ने लालू प्रसाद यादव के तस्वीर पर दो सौ इक्कावन किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया। इतना ही नहीं वह इस दौरान किसी वैदिक मंत्र की तरह रट लगाते हुए कहते रहा लालू प्रसाद यादव भगवान कृष्ण के अवतार हैं। द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने मथुरा की रक्षा की थी। आज कलयुग में लालू यादव बिहार की रक्षा कर रहे हैं। दरअसल, बिहार प्रदेश के वैशाली जिले में राजद के एक नेता द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति अनूठी भक्ति का मामला सामने आया है। राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने आचार्य की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के चित्र पर दो सौ इक्कावन किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया।इस अनोखे आयोजन के दौरान समर्थकों ने लालू प्रसाद के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। केदार यादव ने कहा कि लालू यादव ने शोषितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़कर उन्हें अधिकार दिया है, इसलिए वे उनके लिए किसी राजनेता से बढ़कर भगवान के समान हैं। इसे देखने के लिए काफी संख्या लोगों की भीड़ दिखी। दरअसल, वैशाली में आयोजित इस विशेष राजनीतिक-धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य अभय पंडित के सानिध्य में लालू यादव की तस्वीर को फूलों से सजाकर 251 किलो दूध से दूधाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन में स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपनी राजनीतिक निष्ठा दोहराई।

अन्य समाचार