मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण में दर्दनाक हादसा...28 वर्षीय महिला ने इमारत की छत से कूदकर...

कल्याण में दर्दनाक हादसा…28 वर्षीय महिला ने इमारत की छत से कूदकर दी जान… बीमारी से थी परेशान

सामना संवाददाता / कल्याण

कल्याण-पूर्व के मेट्रो रेसिडेंसी परिसर में 28 वर्षीय महिला ने इमारत की टेरेस से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम कल्याणी झा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थी और इसी कारण मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याणी झा करीब 15 दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली से अपनी बहन के घर कल्याण आई थी। शुक्रवार को अचानक उसने इमारत की छत से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोलसेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य समाचार

सूत्रधार