मुख्यपृष्ठग्लैमरअसली परफॉर्मर

असली परफॉर्मर

-सीमा श्रीवास्तव

सेलीन डायोन असली परफॉर्मर है। केवल परफॉर्मर ही नहीं बल्कि जीवट की महिला गायिका। जी हां, ५८ वर्षीय दिग्गज गायिका जो स्टिफ-पर्सन सिंड्रोम जैसे रोग से पीड़ित है पिछले दिनों अपने शो के दौरान गाते समय लड़खड़ा गईं। मगर वह तुरंत उठ खड़ी हुई और ऐसे व्यवहार करने लगी जैसे कुछ हुआ ही न हो। यह होता है परफॉर्मर। उनके एक प्रशंसक ने इस पल को टिकटॉक पर साझा किया और लिखा, ‘सेलीन कल रात ११वें दिन थोड़ी लड़खड़ा गईं ।’ पिछले महीने सेलीन को ‘सच्ची योद्धा’ के रूप में सराहा गया क्योंकि दुर्लभ ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल विकार स्टिफ-पर्सन सिंड्रोम (एसपीएस) से जूझने के बाद मंच पर वापसी करते समय वह फूट-फूटकर रोई थीं। इसके बाद उसने अपने आप को न केवल संभाला बल्कि मंच पर प्रस्तुति देने के लिए भी उठ खड़ी हुईं। उसने कहा कि अब वो कभी नहीं रोएगी। सेलीन की आवाज के लोग दीवाने हैं। वो मंच पर जब गाती है तो श्रोता न केवल झूम उठते हैं बल्कि रोते भी हैं। और वह अपने सुनने वालों के लिए कोई कसर भी नहीं छोड़ती।
केट का जवाब
लियाम पायने की गर्लफ्रैंड केट कैसिडी को सब जानते हैं। अपने प्रेमी की मौत के बाद उसके गम से उबर रही केट ने अपने उन आलोचकों को व्यंग्यात्मक जवाब दिया है जो उसे बार -बार चिढ़ा रहे थे कि उसने खूबसूरत दिखने के लिए कई सर्जरी करवाई हैं। केट ने डीप नेक वाले लेस टॉप में ग्लैमरस लुक दिखाया और उन क्रूर सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जिन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ‘बहुत सारी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हैं’। एक वीडियो में केट ने उस व्यक्ति की अपमानजनक टिप्पणी को अपलोड किया और फिर अपनी सर्जरी की सूची बताई। २७ वर्षीय केट ने अपने हाथों पर अपने शरीर में किए गए बदलावों को गिना और कहा, ‘होंठ, गाल, ठोड़ी, बोटॉक्स, ये सब चीजें,’ फिर उसने अपनी छाती की ओर इशारा किया। उसने आगे कहा, ‘हेयर एक्सटेंशन, ब्लीच, दांतों को सफेद करना।’ ‘और क्या? नकली नाखून।’ मुझे लगता है कि बस इतना ही है। अपने मजाकिया कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी नाक भूल गई थी’। केट ने कुछ ही हफ्ते पहले यह स्वीकार किया था कि लियाम की मौत के बाद अपने जीवन में एक बदलाव करने के बाद वह ‘अपना सबसे अच्छा जीवन जी रही हैं’ और इसी घटना के कुछ हफ्ते बाद उनका यह वीडियो सामने आया।

अन्य समाचार