मुख्यपृष्ठसमाचारककरमत्ता वार्ड में जर्जर सड़कों और जल-जमाव की समस्या को लेकर अनोखा...

ककरमत्ता वार्ड में जर्जर सड़कों और जल-जमाव की समस्या को लेकर अनोखा प्रदर्शन … बीजेपी के चुनाव चिन्ह को गाड़कर कहा “ कीचड़ में ही खिलता है कमल”

सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर भरे गड्ढों के पानी में पहले किया स्नान

उमेश गुप्ता/वाराणसी

ककरमत्ता वार्ड नंबर 38 में जर्जर सड़कों और जल-जमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज गुरुवार को स्थानीय जनता ने समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने अनोखे अंदाज में अपनी पीड़ा व्यक्त की। सड़कों पर भरे गड्ढों के पानी में स्नान कर जनसमस्याओं को उजागर किया गया। साथ ही, गड्ढों में बीजेपी के चुनाव चिन्ह को गाड़कर प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया गया कि “कमल कीचड़ में ही खिलता है।”

इस अवसर पर नेशनल इक्वल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) वंदना सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों और जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो नगर आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में अरुण यादव, संदीप यादव, अनुपम पांडे, नितिन प्रसाद, राजू यादव सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

अन्य समाचार

आहट