मुख्यपृष्ठसमाचारआप सांसद संजय सिंह बनवाएंगे सीताकुंड में पक्के घाट व सीढ़ियां...लगवाईं दो...

आप सांसद संजय सिंह बनवाएंगे सीताकुंड में पक्के घाट व सीढ़ियां…लगवाईं दो हाईमास्ट लाइट…किया लोकार्पण

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

आदिगंगा गोमती के किनारे स्थित सुल्तानपुर शहर के रामायणकालीन स्थल सीताकुंड धाम पर पक्के घाट व सीढियां आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बनवाएंगे। तट पर पहुंचे सांसद ने इसी क्रम में अपनी सांसद निधि से १३ लाख की लागत से दो हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर गोमतीमित्र मंडल के स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमकी जमकर सराहना की। कहा कि भविष्य में अपनी निधि व जन सहयोग से पक्का घाट व सीढ़ियां भी बनवाऊंगा। अपने गृह जनपद में इस तरीके का सम्मान पाना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। गोमती मित्र मंडल प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने अपने धन्यवाद संबोधन में संजय सिंह को आभार प्रेषित करते हुए कहा कि एक निवेदन पर उनके द्वारा किए गए कार्य से पूरा धाम दूधिया रोशनी से जगमग हो गया है। कार्यक्रम में आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, गोमती मित्र मण्डल के संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह व सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

अन्य समाचार