मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य का भाजपा पर जोरदार हमला...समझौता नहीं किया, तो झोपड़ियां तोड़ने की...

आदित्य का भाजपा पर जोरदार हमला…समझौता नहीं किया, तो झोपड़ियां तोड़ने की भेज दी नोटिस!

– झोपड़ियों पर हथौड़ा, बिल्डरों पर मेहरबानी!
– महापौर के विरोध पर भाजपा को घेरा
सामना संवाददाता/ मुंबई
महानगर में १४ फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों को तोड़ने के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि झोपड़पट्टीवासियों द्वारा बिल्डरों के साथ समझौता करने से इनकार किए जाने के कारण ही उन्हें घर तोड़ने की नोटिस देकर डराया जा रहा है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा की नजर झोपड़पट्टियों को अपने करीबी कुछ बिल्डरों के हवाले करने पर है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मुंबई महानगरपालिका ने १४ फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों को हटाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा की ही महापौर रितू तावडे इस प्रस्ताव का विरोध कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महापौर मनपा का नेतृत्व कर रही हैं, तो उन्हें पालिका में तैयार हो रहे प्रस्तावों की जानकारी वैâसे नहीं है? आदित्य ठाकरे ने इसे भाजपा के कामकाज पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि सरकार और महानगरपालिका के बीच समन्वय का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब विरोध का दिखावा कर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महापौर के बंगले के नवीनीकरण के लिए रखे गए पांच करोड़ रुपए के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया और कहा कि विरोध के बाद वह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।
मुंबई में झोपड़ियों की ऊंचाई पर सियासी घमासान छिड़ गया है। १४ फुट से ऊंची झोपड़ियां तोड़ने के प्रस्ताव को लेकर शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि झोपड़पट्टीवासियों को बिल्डरों के दबाव में डराया जा रहा है।

अन्य समाचार