मुख्यपृष्ठनए समाचाररायगड में आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला ...चुनाव के प्रत्येक चरण में...

रायगड में आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला …चुनाव के प्रत्येक चरण में भाजपा हो रही एक्सपोज!

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा की प्रचार सभा का फोकस बीते १० वर्षों में किए गए कामों पर नहीं, बल्कि विपक्ष पर आलोचना करने में है। अब ये लोग जाति और धर्म पर बोलने लगे हैं। मांस और मटन पर बोल रहे हैं। इनके पास चुनाव प्रचार के लिए मजबूत मुद्दा ही नहीं है। इस तरह का जोरदार तंज कसते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि इन्होंने खोखा और धोखा देकर शिवसेना और राकांपा को तोड़ा है।

विरोधियों के पीछे ईडी, सीबीआई लगानेवाले रेवन्ना के पीछे क्यों नहीं
लगा रहे?-आदित्य ठाकरे
रायगड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिवसेना प्रत्याशी अनंत गीते के प्रचारार्थ वे रायगड और रत्नागिरी के दौरे पर पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित सभा में कड़ी धूप के बावजूद मुरुड-जंजीरा की स्थानीय जनता और शिवसैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने गवाही दी कि ‘देश में जड़ें जमा रही तानाशाही को हटाकर ठाकरे की मशाल के जरिए आम जनता की आवाज दिल्ली तक पहुंचाकर रहेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब भाजपा दो करोड़ रोजगार लाने और किसानों की आय दोगुना करनेवाली थी। लोगों के खातों में १५ लाख रुपए आनेवाले थे, लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया। जिस पार्टी ने १० सालों तक शासन किया उन्हें मटन, हिंदू और मुस्लिम पर बोलना चाहिए क्या? इस देश में नोट बंदी का लाभ किसे हुआ? ऐसी चर्चा है कि ये लोग अब फिर नोटबंदी करेंगे। इन सभी के चलते देश में भयानक स्थिति है। इसी में निर्मला सीतारमण कहती हैं कि चार जातियों किसान, गरीब, युवक और महिला की खोज हुई है। इन चारों वर्गों की क्या स्थिति है? क्या किसान खुश हैं? इस तरह का सवाल करते हुए आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा।
दिल्ली में बैठेगी `इंडिया’ गठबंधन की सरकार
आदित्य ठाकरे ने विश्वास जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में बैठेगी। मौजूदा समय में जो तस्वीर यहां दिख रही है, वही पूरे राज्य में है। हमसे कह रहे थे अब की बार चार सौ पार करेंगे, लेकिन अब भाजपा एक्सपोज हो रही है। ऐसे में संदेह होने लगा है कि शायद २०० भी कर जाए तो बड़ी बात है। ऐसे में आप कैसे ४०० पार करेंगे वह बताइए। आज देश की तस्वीर में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। साउथ से साफ, नॉर्थ में हाफ जैसी स्थिति है। अलग-अलग राज्यों की रिपोर्ट कह रही है कि परिवर्तन होगा और इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में बैठेगी। इस तरह की तस्वीर दिखाई दे रही है, फिर ४०० कैसे लाएंगे, चंद्र से? बीते दो से ढाई सालों से महाराष्ट्र के साथ छल शुरू है। यह लड़ाई देश बनाम भाजपा हो गई है। इन शब्दों से आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर हमला किया।
आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने कर्ज माफी दी वह पहुंची, लेकिन अब घाती सरकार में कृषि मंत्री का नाम भी पता नहीं है। इस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों को आतंकी और खालिस्तानी कहते हैं। उन पर लाठियां भांजते हैं और आंसू गैस छोड़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस देश में महिलाएं सुरक्षित हैं? बिलकिस बानो रेप केस के आरोपियों को बाहर निकाले, उनकी आरती उतारी गई, उन्हें प्रचार में घुमाया गया। रेवन्ना मामले में तो शर्म आती है, उसे क्यों नहीं पकड़कर लाए? ईडी, सीबीआई विपक्ष के पीछे लगानेवाले रेवन्ना के पीछे क्यों नहीं पड़े? मंत्री ने सुप्रिया ताई को गालियां दीं और वह सीएम की जांघ से जांघ सटाकर बैठता है। यह कहते हुए आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार की जमकर खबर ली।

तोड़े जा रहे युवाओं के सपने
आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश में युवा वर्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन युवाओं के सपनों को तोड़ा जा रहा है। नई नौकरियों का सृजन नहीं हुआ है। हमारे उद्योगों को गुजरात भगाया जा रहा है। वेदांता समेत कई परियोजनाएं गुजरात चली गर्इं। उन्होंने कहा कि आज युवा पूछ रहे हैं कि सब कुछ गुजरात में चला गया तो अब हम कहां जाएं। पोस्टिंग के लिए बोली लगाते हैं। ऐसी चर्चा है कि टिकट का बंटवारा भी गुजरात में हुआ है। ऐसे में क्या कोई भी इस देश में खुश है? हालांकि, अब यह मतदाताओं के हाथ में है। भाजपा को संविधान बदलना है? इस तरह का सवाल भी आदित्य ठाकरे ने इस दौरान पूछा।

अन्य समाचार