मुख्यपृष्ठग्लैमरलव स्टोरी पर लट्टू आलिया

लव स्टोरी पर लट्टू आलिया

रोमांस करना भला किसे पसंद नहीं है। फिर आलिया भट्ट की अभी उम्र ही कितनी है। अभी-अभी तो शादी हुई और कुछ दिनों पहले ही तो वे मां बनी हैं। सो जब उन्होंने सैयारा की तारीफ सुनी तो उसे देखने से खुद को रोक नहीं पाईं और जब वे बाहर निकलीं तो पूरी तरह से फिल्म के लीड स्टार्स पर लट्टू हो चुकी थीं। आलिया भट्ट ने एक पोस्ट में लिखा है, ‘अब यह कहना सुरक्षित है कि दो खूबसूरत मैजिकल स्टार्स पैदा हो गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अनीत पड्डा और अहान पांडे मुझे याद नहीं कि आखिरी बार कब किसी दो स्टार्स को इतनी हैरानी और खुशी से देखा था। तुम्हारी आंखों में सितारे हैं।’ अब आलिया की ऐसी तारीफ सुनकर जाहिर है दोनों का दिल बल्ले-बल्ले कर रहा होगा।

अन्य समाचार