मुख्यपृष्ठस्तंभगजबे है: एवरी फ्राइडे ‘नो कार्स इन बीकेसी!'

गजबे है: एवरी फ्राइडे ‘नो कार्स इन बीकेसी!’

मैक ब्रो

यह क्या है एमएमआरडीए?

आई मीन, लिटरली, मेरी मर्सिडीज का क्या होगा?
​१२ जून से एवरी फ्राइडे ‘नो कार्स इन बीकेसी’? आर यू सीरियस? लाइक, डू यू इवन रियलाइज कि मैंने यह ढाई करोड़ की ब्यूटी सिर्फ गैराज में डस्ट गैदर करने के लिए नहीं खरीदी है! व्हाट अबाउट माई स्टेटस, माई कम्फर्ट, माई प्रिवलेज? सब कुछ एक झटके में वैनिश?
​अथॉरिटीज कह रहे हैं कि प्रâाइडे को वर्क प्रेशर थोड़ा कम होता है, सो पीपल वैâन ट्रैवेल बाय मेट्रो एंड बस। एक्सक्यूज मी? प्रâाइडे इज द डे जब मुझे अपनी मर्सिडीज में बैठकर ‘थर्सडे नाइट हैंगओवर’ से रिकवर होना होता है और ‘वीकेंड वाइब्स’ की रील्स बनानी होती है। अब क्या मैं ‘एक्वा लाइन’ मेट्रो के क्राउड में खड़े होकर, हैंडल पकड़कर रील बनाऊं? दैट इज सो अनकूल, आई जस्ट कांट!
५२ फीसदी लोग कारों से आते हैं यार! वी आर द एलीट कॉर्पोरेट क्लास। हमारे सेंटीमेंट्स के साथ ऐसा खिलवाड़… दिस इज नॉट डन!
​चलो, फॉर अ सेकंड, इफ आई ट्राई टू बी अ ‘सस्टेनेबल वारियर’ एंड ऑल… बट व्हाट अबाउट द लास्ट-माइल कनेक्टिविटी? मेट्रो स्टेशन से बाहर आते ही जो बीकेसी की स्कॉर्चिंग हीट और ह्यूमिडिटी चेहरे पर हिट करेगी, माई गॉड, माई अरमानी सूट विल बी टोटली रूइंड! वहां शेड्स नहीं हैं, ट्री कर्टन्स नहीं हैं। मर्सिडीज के ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से सीधे मुंबई के ‘नेचुरल सौना’ में? नो वे!
​एंड व्हाट इज दिस शेयरिंग ऑटो का ‘डेली नाइटमेयर’? डू यू एक्सपेक्ट मी टू फाइट फॉर अ सीट इन अ ‘शेयरिंग रिक्शा’? लाइक, हाउ चीप!
​एमएमआरडीए इज सेइंग वे फुटपाथ पर ‘मिस्ट ब्लोअर्स’ लगाएंगे और कॉर्पोरेट्स को ‘रिवॉर्ड्स’ देंगे। आई मीन, सीरियसली? तुम मर्सिडीज के ओनर को बेस्ट बस का प्रâी कूपन देकर इंसेंटिवाइज करना चाहते हो? व्हाट अ जोक! प्लीज यार, सेव माई मर्सिडीज प्रâॉम दिस ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे’। आई जस्ट कांट डील विद दिस!

अन्य समाचार

कामयाब

गजल