-मलाइका का इश्क वाला फॉर्मूला चर्चा में
बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ एक बार फिर गॉसिप गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबे रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के साथ उनके कथित रिश्ते की खबरों ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। रिपोर्ट्स में हर्ष को मलाइका से करीब १९ साल छोटा बताया जा रहा है। यही वजह है कि सवाल उठने लगा है, क्या मलाइका को खुद से कम उम्र के लड़के ही पसंद आते हैं? एक पॉडकास्ट में सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने इस पर दिलचस्प राय रखी। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर और सफल महिला के लिए उम्र कोई बड़ी बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी महिला का अपने से कम उम्र के पुरुष को डेट करना बिल्कुल भी सामान्य बात है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब पुरुष खुद से काफी कम उम्र की महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो उनकी उम्र के अंतर को लेकर उतनी चर्चा या सवाल क्यों नहीं किए जाते? हालांकि, हर्ष मेहता के साथ रिश्ते की मलाइका ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल ये चर्चाएं सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों तक सीमित हैं।
