मुख्यपृष्ठनए समाचारगिरिराज की सोच भी ‘गिरी हुई’!

गिरिराज की सोच भी ‘गिरी हुई’!

-राहुल के साथ महिला-बच्चे की तस्वीर पर उठाए सवाल, कांग्रेस बोली, हर रिश्ते को गंदी नजर से देखना कैसी राजनीति?

-किसी सार्वजनिक व्यक्ति की राजनीतिक गतिविधियों, सरकारी फैसलों या विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन किसी महिला और बच्चे की तस्वीर को रहस्य बनाकर पेश करना राजनीति के स्तर को नीचे ले जाने वाला माना जा सकता है।

नई दिल्ली। राजनीति में विरोध होना स्वाभाविक है, सवाल उठाना भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन क्या किसी नेता के साथ किसी महिला और बच्चे की तस्वीर दिखाई दे तो उसे भी राजनीतिक हथियार बना देना उचित है? कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह पर इसी सवाल को लेकर तीखा हमला बोला है। मामला राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर का है, जिसमें वह नाव में एक महिला और बच्चे के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। गिरिराज सिंह ने तस्वीर `एक्स’ पर साझा करते हुए पूछा कि यह तस्वीर कहां और कब की है तथा राहुल के साथ बैठे लोग कौन हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बेहद तीखे शब्दों में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तस्वीर में मौजूद महिला राहुल गांधी के एक मित्र की पत्नी हैं और साथ में उनका बच्चा है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी छुट्टी के दौरान मित्र के परिवार के साथ थे और मित्र उस तस्वीर के प्रेम में मौजूद नहीं था। श्रीनेत ने गिरिराज सिंह की टिप्पणी को महिला-पुरुष संबंधों को लेकर घटिया मानसिकता का परिचायक बताते हुए उन्हें ‘लीचड़ किस्म का आदमी’ तक कह दिया।
सवाल गिरिराज सिंह के पूछने के अधिकार का नहीं, बल्कि सवाल के पीछे पैदा किए जा रहे संकेतों का है। किसी सार्वजनिक व्यक्ति की राजनीतिक गतिविधियों, सरकारी फैसलों या विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन किसी महिला और बच्चे की तस्वीर को रहस्य बनाकर पेश करना राजनीति के स्तर को नीचे ले जाने वाला माना जा सकता है। यदि कांग्रेस का स्पष्टीकरण सही है तो तस्वीर महज मित्र के परिवार के साथ बिताए निजी समय की है। ऐसे में राजनीतिक बहस यह होनी चाहिए कि राहुल गांधी की नीतियां सही हैं या गलत, न कि उनके बगल में बैठी महिला कौन है। राजनीति मुद्दों पर हो तो लोकतंत्र मजबूत होता है; रिश्तों और तस्वीरों में सनसनी खोजने लगे तो राजनीति नहीं, सिर्फ कुंठा दिखाई देती है।

अन्य समाचार