भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया। सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया और अब वे रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। टी२० क्रिकेट में खुद को अद्भुत प्रतिभा साबित कर चुके, वैभव क्रिकेट के सबसे कठिन फॉर्मेट का भी तोड़ निकालना चाहेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और खास मैसेज लिखा है। जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद उन्होंने नेट्स में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों तरह के शॉट्स पर फोकस किया। वीडियो के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा -‘तैयारी।’ वैभव ने १५ साल की उम्र में इंग्लैंड दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
