लवलीना का मेडल पक्का
ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स २०२६ की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत के खाते में पहला पदक लगभग तय हो गया है। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं के ७५ किग्रा वर्ग में ‘बाय’ (बिना पहला मैच खेले सीधे अगले राउंड में पहुंचना) मिलने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई है। बॉक्सिंग के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाता है। यानी लवलीना ने ग्लासगो में अपना पहला मुकाबला खेले बिना ही भारत के लिए ब्रॉन्ज सुनिश्चित कर दिया। अब ३१ जुलाई को वह सेमीफाइनल में उतरेंगी। जीत मिली तो कम से कम रजत पदक पक्का हो जाएगा, जबकि हार की स्थिति में भी कांस्य उनके नाम रहेगा। खास बात यह है कि लवलीना इससे पहले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूक गई थीं। इस बार वह ओपनिंग सेरेमनी में मीराबाई चानू के साथ भारत की ध्वजवाहक भी होंगी।
