मुख्यपृष्ठस्तंभ...और व्यवस्था चैन से लेटी हुई है!

…और व्यवस्था चैन से लेटी हुई है!

उमन गुप्ता

एक इंसान देश और समाज की बेहतरी के लिए अनशन पर बैठा है, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अनशन पर बैठा है, शिक्षा के चरमराते हुए ढांचे को संभालने के लिए अनशन पर बैठा है और व्यवस्था चैन से लेटी हुई है।

शेखर सुमन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, मोदी सरकार पर दागे सवाल

अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने ‘शेखर टुनाइट’ के हालिया एपिसोड में सोनम वांगचुक के बारे में बात की, जो २१ दिनों से जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, पर १८ जुलाई को उन्हें दिल्ली पुलिस उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। ‘शेखर टुनाइट’ के इस एपिसोड को जंतर-मंतर पर पुलिस के एक्शन से कुछ घंटे पहले ही टेलीकास्ट किया गया था, जिसके क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शेखर आगे बोले, ‘वो व्यवस्था जो ना सिर्फ गूंगी, बहरी और संवेदनहीन है, बल्कि तंग दिल, संग दिल और बेदिल है। थके हुए ऊर्जाहीन शरीर में भले ही शक्ति न हो, लेकिन देश के लाखों युवाओं की वो ताकत है। और गौर से देखा जाए तो हम सब जिंदा लाशों में वो एक अकेला जीवित है। मैं हैरान हूं ये देख के कोई हैरान क्यों नहीं है?’ शेखर सुमन हाल ही अपने मशहूर शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ के नए वर्जन ‘शेखर टुनाइट’ के साथ लौटे, जो अपने राजनीतिक व्यंग्य के लिए मशहूर है। इसकी खासियत है, इसका ओपनिंग मोनोलॉग, जिसमें शेखर सुमन देश में चल रही अहम चर्चाओं, समस्याओं और मुद्दों पर अपने बेबाक अंदाज में राय रखते हैं। हाल ही के एपिसोड में, उन्होंने वांगचुक की भूख हड़ताल का जिक्र किया और सरकार की चुप्पी की आलोचना की।

अन्य समाचार