मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिका में फिर होगा ९/११ जैसा हमला!

अमेरिका में फिर होगा ९/११ जैसा हमला!

-ईरान ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

-राष्ट्रीय शोक मनाने के लिए तैयार रहे अमेरिका

-ईरानी सेना की धमकी से उड़े ट्रंप के होश

एजेंसी / नई दिल्ली

-अगर युद्ध जारी रहा तो हम ऐसे ऑपरेशन चलाएंगे कि अमेरिका पछताएगा। अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की नौबत आ जाएगी।’
-आईआरजीसी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे और रणनीतिक ठिकानों पर हमले जारी रखे, तो उसे ऐसे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जो ११ सितंबर २००१ (९/११) जैसी राष्ट्रीय त्रासदी की याद दिला दें। इस बयान ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। आईआरजीसी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर यह युद्ध जारी रहा तो अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की स्थिति पैद कर दी जाएगी। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, `अगर युद्ध जारी रहा तो हम ऐसे ऑपरेशन चलाएंगे कि अमेरिका पछताएगा।’ अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की नौबत आ जाएगी।’
तनाव की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया, तो अमेरिका ईरान के पुलों, बिजली संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि जहाजों पर किसी भी तरह का हमला अमेरिका के लिए सीधी चुनौती माना जाएगा। इसके जवाब में आईआरजीसी ने कहा कि यदि सैन्य कार्रवाई नहीं रुकी, तो अमेरिका को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

अन्य समाचार