दरिंदों ने ३ घंटे तक दिंरदगी के बाद युवती को गाड़ी से फेंका
भाजपा राज में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
फरीदाबाद में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। यह मामला फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। भाजपा के शासनकाल में यह घटना सामने आने के बाद विपक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार से महिला सुरक्षा पर गंभीर कदम उठाने की मांग की है। राजनीतिक दलों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार की जिम्मेदारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए सभी पहलुओं को खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने देश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला ने कार में लिफ्ट ली थी। आरोप है कि आरोपी २ घंटे तक महिला को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे और फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर के पास चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए। पुलिस ने फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। फिर फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपी कार चलाता रहा और दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। २ घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घूमाते रहे।
क्राइम रोकने में भाजपा सरकार नाकाम
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले में कहा कि सरकार क्राइम को रोकने में नाकाम साबित हो रही है और साल के अंतिम दिन आई इस खबर ने सबको शर्मसार कर दिया है। हुड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
महिला के चेहरे पर लगे १२ टांके
महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है और १२ टांके लगे हैं। देर रात पीड़ित ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
