मुख्यपृष्ठअपराधहोटल और हसीनाओं से सावधान!..मुंबई में आ गया है ‘डेटिंग...इटिंग और चीटिंग’...

होटल और हसीनाओं से सावधान!..मुंबई में आ गया है ‘डेटिंग…इटिंग और चीटिंग’ का नया फ्रॉड

-ब्यूटीफुल लड़कियां, लड़कों को बना रही हैं ‘फूल’; रही हैं लूट

-बोरिवली ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ कांड के बाद जालसाजों पर पुलिस की नजर

फिरोज खान / मुंबई

डेटिंग ऐप पर अब तक युवकों द्वारा युवतियों या महिलाओं को ठगे या उनका यौन शोषण किए जाने की खबरें आती थीं, लेकिन सुंदर लेडी ने युवकों के साथ प्रâॉड का नया तरीका निकाला है। ५०-५० के नाम पर सुंदर लेडी युवाओं को अपने जाल में फंसाती हैं और उनके साथ प्रâॉड करती हैं। चालबाज सुंदर लेडी ने अब तक कई युवाओं को फंसाने का काम किया है। शातिर लेडी कभी डराती है तो कभी धमकाती है और कभी ५०-५० का ऑफर देकर ठगी का काम करती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, २६ वर्षीय युवक की डेटिंग ऐप पर २२ वर्षीय सुंदर लेडी के साथ दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किया।
बोरिवली कांड ने फोड़ा भांड़ा!
मोबाइल पर बातचीत के दौरान सुंदर लेडी ने युवक से मिलने की इच्छा जताई, जिस पर व्यक्ति राजी हो गया। युवती ने बोरिवली-पूर्व स्थित एक नामी होटल में मिलने की बात कही। दूसरे दिन शाम ६ बजे युवक होटल पहुंचा तो क्या देखना है युवती पहले से उसका वहां इंतजार कर रही है। दोनों की मुलाकात होने के बाद शराब और कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर दिया गया। कुछ घंटे बिताने के बाद जब बिल आया तो उसे देखकर युवक चौंक गया। बिल था ३० हजार रुपए का। बिल को लेकर युवक और होटल मैनेजर में काफी देर तक मचमच होती है। आखिरकार, सुंदर लेडी युवक से कहती है झगड़ा मत करो। हम दोनों ५०-५० कर बिल भर देते हैं। युवती की बात सुनकर शिकायतकर्ता राजी हो जाता है और १५ हजार रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कर देता है। दूसरी ओर लेडी भी १५ हजार रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। शक होने पर युवक ने सुंदर लेडी का मोबाइल चेक करने की बात कही, जिस पर युवती भड़क गई और उसे डराने और धमकाने लगी थी। युवती की हरकतें देख शिकायतकर्ता को शक गहरा गया तो उसने फौरन पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लेडी का पेमेंट हिस्ट्री चेक किया तो पता चला कि उसने पेमेंट होटल को नहीं कर अन्य पर्सनल नंबर पर किया है। एमएचबी पुलिस ने और छानबीन की तो पता चला कि लेडी इसी तरह से कई लोगों के साथ फ्रॉड कर चुकी है।
होटल के कर्मचारियों पर भी शक
पुलिस का मानना है कि इस तरह के फ्रॉड में होटल कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वह उसी होटल में युवकों को बुलाकार ठगी का काम करती थी। एमएचबी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विजय अढाव ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुंदर लेडी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को शक है कि सुंदर लेडी ने इससे पहले भी कई युवकों को ५०-५० के नाम पर ठगा होगा। इस एंगल से पुलिस जांच कर रही है।

अन्य समाचार