मुख्यपृष्ठग्लैमरबिग बॉस 19: दीपशिखा नागपाल ने कुनीक्का सदानंद की तारीफ की

बिग बॉस 19: दीपशिखा नागपाल ने कुनीक्का सदानंद की तारीफ की

हिमांशु राज

बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है और इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा जिस कंटेस्टेंट की हो रही है, वह हैं अभिनेत्री और वकील कुनीक्का सदानंद। शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने साथी सदस्य बसीर अली के साथ हुई बहस में अपने बेबाक और सशक्त अंदाज से सबको प्रभावित किया। उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने भी अब उनका समर्थन किया है और उन्हें ईमानदार, समझदार और बेहद मज़बूत शख्सियत बताया है।

दीपशिखा ने साझा किया कि कुनीक्का शुरू में बिग बॉस में आने को लेकर उत्साहित नहीं थीं। लेकिन जब उन्होंने सच में शो में एंट्री की, तो उन्होंने दीपशिखा को एक वॉइस नोट भेजा और आभार जताया। दीपशिखा कहती हैं कि वे इस सीज़न का हर एपिसोड केवल कुनीक्का को देखने के लिए देखती हैं। उनके अनुसार, कुनीक्का हमेशा तर्क और लॉजिक के साथ बात करती हैं, बिना वजह लड़ाई नहीं करतीं और सच को सच कहने का साहस रखती हैं।

घर के अंदर भी कुनीक्का की छवि एक लीडर जैसी बन रही है। वे किचन के कामों में सक्रिय रहती हैं, कामों का बराबर बंटवारा करती हैं और जो अपने हिस्से का काम नहीं करता, उसे डाँटने से भी नहीं झिझकतीं। घर के अन्य सदस्य भी उनके इस नेतृत्व को सम्मान दे रहे हैं।

दीपशिखा का मानना है कि लॉ की पढ़ाई और उनकी साफ़गोई उन्हें हर परिस्थिति में सही फैसले लेने में मदद करेगी। वह चाहती हैं कि कुनीक्का टॉप-5 तक ज़रूर पहुँचें। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर माना जा रहा है कि कुनीक्का इस सीज़न की मज़बूत दावेदारों में से एक हैं।

अन्य समाचार