एक अन्य तस्वीर में बहनों को मेरिंग्यू और रास्पबेरी पाई पर कई मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखाया गया था।
२८ वर्षीय इस यूफोरिया अभिनेत्री ने अपने ब्रांड सेयरन की १२ पाउंड की मैचिंग पिंक थोंग पहनकर तस्वीरें खिंचवाई।
ये अपने आप में एक ऐसा उत्तेजक अंदाज है जिसकी चर्चा होनी ही थी। मशहूर गायिका जेनिफर लोपेज ने अपने ५६वें जन्मदिन के मौके पर बाथटब में नग्न अवस्था में फोटो शूट कराया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इसमें वह सस्पेंडर्स पहने हुए है। ‘ऑन द फ्लोर’ गाने की मशहूर गायिका लोपेज के साथ बहुत कम नजर आने वाली उसकी बहन पत्रकार और टीवी हस्ती लिंडा भी थी, जो पिछले महीने ५५ साल की हुई है। पॉप सुपरस्टार ने अपनी बहन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की थीं और साथ ही उसने अपना जन्मदिन भी मनाया। इन दोनों बहनों ने बाद में दोस्तों के साथ बाहर खाना खाया और जन्मदिन की मिठाई में स्पार्कलर लगाकर उसका आनंद लिया। एक अन्य तस्वीर में बहनों को मेरिंग्यू और रास्पबेरी पाई पर कई मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखाया गया था। इसके बाद स्टार ने अपने कपड़े उतार दिए और बाथटब में आराम से नहाने का आनंद लिया, जबकि उसकी बहन उसके साथ खाना खा रही थी। यह दिखाते हुए कि उनमें अभी भी वही आकर्षण है जो उनकी जवानी में रहा है। बाथ टब में नहाने के बाद जेनिफर ने डोल्से एंड गैबाना के काले रंग के पारदर्शी लेस बॉडीसूट, फिशनेट टाइट्स और सस्पेंडर्स में जलवा बिखेरा। उसने अपने सिर पर काले और सुनहरे रंग का घूंघट, एक विशाल मुकुट और सोने का एक आकर्षक हार पहना हुआ था।
क्या चल रहा है ये?
आखिर क्या चल रहा है ये? सुर्खियां पाने व अपने प्रोजेक्ट को हिट करने के लिए लोग किस कदर गिर जाते हैं उसका ही एक उदाहरण है, सिडनी स्वेनी। जिसने अपने ट्रेलर में अपने नए ब्रालेट का प्रचार करने के लिए कपड़े तक उतार दिए। सिडनी स्वेनी वैसे भी देह प्रदर्शन में अव्वल अभिनेत्री रही है। २८ वर्षीय इस यूफोरिया अभिनेत्री ने अपने ब्रांड सेयरन की १२ पाउंड की मैचिंग पिंक थोंग पहनकर तस्वीरें खिंचवाई। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपनी इन लगभग नग्न तस्वीरों को बेहद खूबसूरत बताया तथा अपनी काया और अंडरवियर पर गर्व महसूस किया। इस ब्रांड की टैगलाइन देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे, जो किसी भी सभ्य समाज में मान्य नहीं हो सकती। लिखा है ‘सिड के स्तनों से आपके स्तनों तक’। यह मार्केटिंग का अजीब तरीका है। ब्रांड जनवरी में लॉन्च हुआ है और इसके बाद से इसने ४,२६,००० फॉलोअर्स से अधिक जुटा लिए हैं। यानी ये सब बाजार का मामला है। और तो और सिडनी ने लिखा कि वो अपनी ग्लैमरस छवि से शर्माने वाली नहीं है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी इसी तरह की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अर्धनग्न है। तस्वीरें क्लोज-अप की हैं तथा अंडरवियर में ली गई एक सेल्फी भी शामिल है। इसके अलावा, उसके टैलेंट मैनेजर और बॉयफ्रेंड स्कूटर ब्रौन के साथ उसकी कई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
-सीमा श्रीवास्तव
