मुख्यपृष्ठनए समाचारमौत के सवाल पर भाजपाई मंत्री की बेशर्मी... लोगों की मौतों को...

मौत के सवाल पर भाजपाई मंत्री की बेशर्मी… लोगों की मौतों को बताया फोकट की बात!

-इंदौर दूषित पानी कांड पर सवाल पूछने पर भड़के विजयवर्गीय

सामना संवाददाता / भोपाल

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारी के बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नया राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया। इंदौर के नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जल संकट पर सवाल पूछने वाले एक टीवी रिपोर्टर के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। दरअसल, सवाल सुनते ही मंत्री बिफर पड़े। समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने रिपोर्टर को `फोकट सवाल’ न करने को कहा। जब रिपोर्टर ने जवाब के लिए दबाव डाला, तो मंत्री ने झुंझलाहट में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंत्री को आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। मौत के सवालों पर मंत्री जी का यह बयान वाकई शर्मनाक है। बता दें कि बुधवार देर रात का यह पूरा मामला है। राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री विजयवर्गीय इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में डायरिया फैलने के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे। इलाके से लौट रहे मंत्री का सामना न्यूज चैनल के रिपोर्टर से हुआ, तो उन्होंने मंत्री विजयवर्गीय से पूछा कि निवासियों को प्राइवेट अस्पतालों में दिए गए बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया और साफ पानी की व्यवस्था अपर्याप्त क्यों है? कैमरे पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण वायरल वीडियो के बाद चौतरफा घिरे विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया।

अन्य समाचार