मुख्यपृष्ठअपराधससुराल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश...ससुरालियों पर हत्या का...

ससुराल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश…ससुरालियों पर हत्या का आरोप

 राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर जोन के घूरपुर पचखरा गांव में सोमवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता मुस्कान का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मुस्कान के रूप में की गई है, जिसकी शादी 4 वर्ष पूर्व सद्दाम से हुई थी। पति सद्दाम हिमाचल प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दंपति के दो छोटे बच्चे (समद और अहद) हैं। रविवार रात मुस्कान की अपने पति से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कुंडी तोड़ी, जहां मुस्कान का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस फोर्स के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतका और उसके पति के बीच हुई आखिरी फोन कॉल की जांच कर रही है। घूरपुर थाना अध्यक्ष के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार