मुख्यपृष्ठग्लैमर‘भाई शक्ल तो ठीक है...’

‘भाई शक्ल तो ठीक है…’

आज के सोशल मीडिया युग में बॉलीवुड सितारों को ट्रोल किया जाना आम बात हो गई है। लोग अक्सर उनके लुक्स और एक्टिंग पर भद्दे कमेंट करते हैं। हालांकि, हाल ही में शाहरुख खान ने अपने मजेदार अंदाज में एक ट्रोलर को शानदार जवाब देकर दिखा दिया कि वे क्यों बॉलीवुड के असली ‘किंग’ हैं। अपने सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक यूजर ने उन्हें ताना मारा कि उनमें न टैलेंट है, न अच्छी शक्ल, फिर भी वे स्टार कैसे बने। इस पर शाहरुख ने बड़े ही चुटीले अंदाज में जवाब दिया, ‘भाई शक्ल तो ठीक है, अक्ल का नहीं बोला तुमने… वो है या?’ उनके इस जवाब ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। फैंस ने भी उनका समर्थन करते हुए ट्रोलर की क्लास लगा दी। शाहरुख का यह ह्यूमर साबित करता है कि वे सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि समझदार और आत्मविश्वासी इंसान भी हैं।

अन्य समाचार

सूत्रधार