मुख्यपृष्ठखेलपरिवार संग जश्न

परिवार संग जश्न

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल २०२६ का स्वागत भारत या लंदन में नहीं, बल्कि दुबई में किया। नए साल के जश्न की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हुआ कि यह सेलिब्रेशन दुबई के मशहूर फाइव-स्टार होटल पाम अटलांटिस में हुआ था। इस खास मौके पर विराट-अनुष्का के साथ उनका परिवार और करीबी पैâमिली प्रâेंड्स भी मौजूद थे। विराट के बड़े भाई विकास कोहली और जीजा संजीव ढींगरा भी इस जश्न का हिस्सा बने। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में विराट ने नेवी ब्लू सूट पहना हुआ है, जबकि अनुष्का ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीरें होटल परिसर की ही बताई जा रही हैं। पाम अटलांटिस होटल अपने अनोखे बरगद के पेड़ जैसे डिजाइन के लिए जाना जाता है, जहां एक दिन के कमरे का किराया करीब ५० हजार रुपए बताया जाता है। विराट ने होटल के जापानी रेस्टोरेंट और बार में भी परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाई। इससे पहले एमएस धोनी के थाईलैंड में नए साल के जश्न की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

अन्य समाचार