मुख्यपृष्ठसमाचारशेयर मार्केट के नाम पर ठगने वाला गुजरात से गिरफ्तार

शेयर मार्केट के नाम पर ठगने वाला गुजरात से गिरफ्तार

सामना संवाददाता / झुंझुनू

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन लाखों रुपए ठगने वाले शातिर को झुंझुनू पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ झुंझुनू के साइबर थाने में मामला दर्ज था। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर पीड़ित सुबोध नागदा ने पुलिस थाना साइबर अपराध झुंझुनू में शिकायत की थी। सुबोध ने बताया कि साइबर ठगों ने उसे शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया और 14 लाख 75 हजार 200 रुपए की ठगी कर ली।
एसपी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक रामखिलाड़ी मीणा और थानाधिकारी पुलिस थाना साइबर अपराध गोपाललाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। इस दौरान ठगी की वारदात में मीत रावल (23) नाम के युवक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने आरोपी के बारे में पता लगाया तो वह गुजरात की जेल में था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि मीत रावल पुत्र प्रकाश रावल गुजरात के मेहसाना जिले के वडनगर का रहने वाला है। फिलहाल वह वडनगर में न्यू बस स्टैंड के पास रॉयल पैलेस के मकान नंबर 35 में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से इस पूरे फ्रॉड रैकेट के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। ठगी में कितने लोग शामिल हैं और कितनों को शिकार बनाया गया है। यह जानकारी ली जा रही है।

अन्य समाचार

12वीं फेल