-जी७ समिट में नेताओं की बातें लीक
एजेंसी / पेरिस
सुबह का वक्त था और नेता अपनी कुर्सियों की ओर बढ़ रहे थे। इनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी थीं। मेलोनी ने बताया कि उन्हें आज सुबह उठने के लिए तीन कॉफी पीनी पड़ीं। तभी जर्मनी के चांसलर प्रâेडरिक मर्ज ने चुटकी ली, ‘और एक सिगरेट?’ इस पर मेलोनी का जवाब था, ‘नहीं, मैंने एक महीने पहले सिगरेट पीना छोड़ दिया है।’ इतना सुनना था कि कमरे का माहौल बदल गया। कनाडा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों से लेकर यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने ऐसे तालियां बजानी शुरू कर दीं जैसे कोई बड़ा चुनाव जीत लिया हो। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने तो यहां तक पूछ लिया, ‘क्या निकोटीन पैच लगाया है?’ इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी लेनी शुरू कर दीं कि मेलोडी खाओ, सिगरेट भूल जाओ।
एक कमरे में दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेता खड़े हैं। आधिकारिक एजेंडे पर रूस-यूक्रेन युद्ध, व्यापार और ऊर्जा संकट जैसी गंभीर चर्चाएं होनी हैं। लेकिन जब वैâमरे बंद होते हैं और सिर्फ ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ माइक्रोफोन चालू रह जाते हैं तो दुनिया के ये सबसे ताकतवर लोग किस बारे में बात करते हैं? फ्रांस में चल रहे २०२६ के जी७ शिखर सम्मेलन से कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें लीक हुई हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। लेक जिनेवा के किनारे लंच पर नेताओं के बीच फुटबॉल की गरमा-गरम चर्चा चल रही थी। कोई प्रâांस को चियर कर रहा था तो कोई चैंपियंस लीग की बातें कर रहा था। लंच से पहले जब प्रâांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों अपनी घड़ी मेज पर ही भूल गए तो कनाडाई पीएम कार्नी ने इस ओर इशारा किया। ट्रंप ने अपनी चिर-परिचित शैली में तुरंत जवाब दिया, ‘अगर वो छोड़ गए हैं, तो मुझे दे दो।’
