मुख्यपृष्ठसमाचारकांग्रेस ने साधा निशाना :  ४०० सीटों की जीत का दावा कर, ...

कांग्रेस ने साधा निशाना :  ४०० सीटों की जीत का दावा कर,  देश को भ्रम में डालना चाह रही है भाजपा

सामना संवाददाता / मुंबई 

भाजपा द्वारा चुनाव में किए जा रहे झूठे वादोें को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस ने भाजपा पर हमला किया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश में डेढ़ सौ सीट भी पार नहीं कर पाएगी। ‘इंडिया’ गठबंधन पर जिस तरह से भाजपा के नेता और प्रवक्ता झूठे आरोप लगाते हैं, उससे यह दिखता है कि वे कितने डरे हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारे तीनों साथियों के साथ गठबंधन और सीटों पर चर्चा हो रही है। दो-तीन सीटों पर जो मामला फंसा है वह भी हम क्लियर कर लेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक बालासाहब थोरात के बीच चर्चा चल रही है, एक-दो दिन में यह भी मसला निपट जाएगा। मगर जिस नवनीत राणा को भाजपा ने अपनी पार्टी में सम्मिलित किया, उसी नवनीत राणा ने उनके पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ की थी। उसी नवनीत राणा के सामने भाजपा नतमस्तक हुई, आखिर इतनी मजबूरी क्यों? अपने साथियों के साथ भाजपा जिस तरह से दुर्व्यवहार करती है इसका उदाहरण बच्चू कडू से अच्छा और कोई नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की कितनी बड़ी मजबूरी दिख रही है कि जो यह कहते हैं कि हमने ४०, ५० विधायकों को साथ में लेकर आए हैं और उनको मात्र चार पांच सीटों पर समझौता करना पड़ रहा है, यह दिखाता है सत्ता का लालच और ईडी और सीबीआई का डर इंडिया गठबंधन मजबूत है। भरत सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और भाजपा और उनके साथियों को पटखनी देकर ही मानेंगे।

अन्य समाचार